{"_id":"59e8b3d24f1c1bec538b83de","slug":"101508422610-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने वनटांगिया के साथ मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने वनटांगिया के साथ मनाई दिवाली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
वनटागिया पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से मुलाकात भी की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने गुरुवार को जंगल तिकोनिया नंबर-तीन जाकर वनटांगिया के साथ दिवाली मनाई। मुख्यमंत्री के रूप में वह पहली बार वनटांगियों के बीच पहुंचे और तमाम तोहफे भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनटांगिया गांवों में बिजली, पानी की व्यवस्था दुरुस्त होगी। स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वनटांगिया के बच्चों से मुलाकात की। सिर पर हाथ फेरकर बच्चों को दुलारा और कहा कि पढ़-लिखकर आगे बढ़ें।
बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ वनटांगिया जाते रहे हैं। यह 11वां मौका है, जब गुरुवार को योगी वनटांगिया पहुंचे। इस बार मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे और वनटांगिया की सारी मुराद पूरी कर दी। पांच गांवों को राजस्व ग्राम बनाए जाने का प्रमाण पत्र भी दे दिया। साथ ही कहा कि अब वनटांगिया यूपी के नागरिक हैं। उन्हें सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वोट डालकर सरकार का चुनाव कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन दी गई है। प्रधानमंत्री आवास और शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। इन क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाना है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के साथ वनटांगियों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने जंगल तिकोनिया नंबर-तीन को गोद लेने का एलान किया। साथ ही कहा कि गांव में बैंक खोली जाएगी। इसे सांसद आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।