फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धनतेरस पर धनवर्षा

धनतेरस पर धनवर्षा

Wed, 18 Oct 2017 01:58 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर धनवर्षा

विज्ञापन
गोरखपुर।
आस्था के आगे महंगाई धराशायी हो गई। जीएसटी, महंगाई को धता बताते हुए धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा हुई। मंगलवार को पूरे दिन नजारा कुछ ऐसा रहा कि मानो पूरे शहर में मेला लगा हुआ हो और हर रास्ते बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, टृ-व्हीलर की दुकानों की ओर जा रहे हों। त्योहार पर मिल रहे ऑफरों की वजह से खरीदारों की चांदी रही और लोगों ने जमकर की खरीदारी की। जानकारों के अनुसार धनतेरस पर शहर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ।
धनतेरस में खरीदारी का ट्रेंड अब काफी बदल गया है। शगुन के नाम पर सिर्फ सोने, चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदने की बजाए लोग कार, सोफा, टू- व्हीलर से लेकर विभिन्न इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदारी के लिए भी यही दिन चुन रहे हैं। इस नए ट्रेंड का नजारा मंगलवार को बाजार में नजर आया। शहर के अधिकांश दुकानदार लोगों को आकर्षित करने को बेसब्र नजर आए। रंग बिरंगे सजावटी फूूलों से सजी इन दुकानों की रौनक दोपहर होते-होते खरीदारों की भीड़ से बढ़ गई। देर रात तक यह नजारा आम रहा। बर्तन के थोक कारोबारी सादुल अजीज का कहना है कि जीएसटी की वजह से स्टील के बर्तनों की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उम्मीद से ज्यादा की बिक्री हुई है। डिमांड इतनी ज्यादा थी कि ग्रामीण से लेकर शहर तक के खुदरा बर्तन व्यापारियों को उनकी मांग के अनुरूप बर्तनों की आपूर्ति करने में दिक्कत आई।
विज्ञापन


25 करोड़ से ज्यादा का रहा सराफा बाजार
धनतेरस के दिन ज्वेलरी बाजार भी गुलजार रहा। सोने, चांदी के सिक्के के अलावा चांदी की लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की भी जमकर खरीदारी हुई। कई लोगों ने फैंसी गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी की भी खरीदारी की। शहर के एक प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी का कहना है कि पिछली बार की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा का कारोबार हुआ। सराफा व्यापारी शशि मोहन वर्मा ने बताया कि चांदी के लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों की डिमांड ज्यादा रही। जानकारों के अनुसार इस धनतेरस शहर के सराफा बाजार का कुल कारोबार 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 35 करोड़ रहा इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार का कारोबार
धनतेरस में लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक बाजार के ऑफर का जमकर लाभ उठाया। टीवी, फ्रिज से लेकर एयर कंडीशनर तक में मिल रही छूट की वजह से खूब खरीदारी हुई। इनमें काफी संख्या में लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने एडवांस बुकिंग करा ली थी, लेकिन धनतेरस के शुभ मुहूर्त में सामान लेकर अपने घर पहुंचे। सबसे ज्यादा बिक्री एलईडी टीवी की रही। क्लाइमेट वर्ल्ड शो रूम के संचालक अतुल सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा डिमांड 32 इंच वाली एलईडी टीवी की रही। जानकारों का मानना है कि 30 से 35 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीदारी हुई।

250 से ज्यादा फोर व्हीलर की हुई बिक्री
एडवांस बुकिंग कराकर धनतेरस को डिलीवरी लेने वाले फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर के खरीदारों की भीड़ ऑटो बाजार में लगी रही। एक अनुमान के अनुसार करीब 250 फोर व्हीलर और दो हजार टू-व्हीलर की बिक्री हुई। हुंडई के सेल्स मैनेजर प्रवीण ने बताया कि धनतेरस के दिन 70 गाड़ियों के डिलेवरी की बुकिंग थी।

घरवालों का इच्छा से टीवी लाया
40 इंच की दो टीवी खरीदने आया हूं। बुकिंग पहले ही करवा दी थी। स्टाक मौजूद था लेकिन घरवालों का मन था कि धनतेरस को ही टीवी घर लाया जाए। : प्रमोद सिंह, नंदा नगर

धनतेरस पर खत्म हुआ गाड़ी का इंतजार
धनतेरस के शुभ संयोग पर गाड़ी की खरीदारी की इच्छा थी। क्रेटा मॉडल की बुकिंग पहले ही कर दी थी लेकिन कई दिनों तक बेसब्री से इंतजार के बाद आज गाड़ी ले जा रहा हूं। : गौतम सिंह, गोलघर

बाजार में जाम, लोग रहे हलकान
मंगलवार को शहर के करीब-करीब हर बाजार में सुबह से लेकर शाम तक खरीदारों की भीड़ इतनी रही कि पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया। दुकानदारों की मनमानी ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। अतिक्रमण करते हुए दुकानदारों ने आधी सड़क को शो-केस में तब्दील कर दिया । आजाद चौक, रुस्तमपुर, गोलघर, बैंक रोड, विजय चौराहा, साहबगंज, रेती रोड, बक्शीपुर समेत अन्य सभी बाजारों का नजारा एक जैसा रहा। इस दौरान कई लोगों ने जाम की बड़ी वजह पुलिस भी सुस्त बताई।


दुकान के आगे दुकान लगाने को हजारों की वसूली
खरीदारों की भीड़ को देखते हुए कई दुकानदारों अपनी दुकान के आगे मूर्तियां, दीये, लाई, बताशा आदि का स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों से दो दिन के लिए दो से तीन हजार रुपये वसूल रहे हैं। आजाद चौक से रुस्तमपुर, गोलघर, रेती रोड समेत कई इलाकों में ऐसा ही नजारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed