फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर में बनेंगे 1500 पीएम आवास

शहर में बनेंगे 1500 पीएम आवास

Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
शहर में बनेंगे 1500 पीएम आवास

विज्ञापन
गोरखपुर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में 1500 आवास बनेंगे। चंपा देवी पार्क के पास और परसइया टोले में 250 आवास बनाने की योजना है। इसके लिए सर्वे हो रहा है। मानबेला में भी आवास बनाने की योजना है।

राज्य सरकार ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य दिया है। उपाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि चंपादेवी पार्क के पास 125 आवास बनाए जाएंगे। ज्यादातर आवास 30 वर्ग मीटर के होंगे। परसइया टोले में भी 125 आवास बनेंगे। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जीडीए के पास मानबेला की जमीन बची है, जहां 1250 आवास बनाने की योजना है। मानबेला में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाएगा। इसकी ग्राउंड रिपोर्ट बना ली गई है। इसके अलावा गोलघर में मल्टीलेवल पार्किंग को हरी झंडी मिल चुकी है। नगर निगम से मिलकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण जल्द ही शुरू कराया जाएगा। गोलघर स्थित जीडीए टॉवर में लिफ्ट लगाई जाएगी। इससे व्यापारी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed