{"_id":"59c6a45d4f1c1b20688b6356","slug":"101506190429-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के मामले में ग्राम प्रधान के पक्ष में उतरे गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के मामले में ग्राम प्रधान के पक्ष में उतरे गांव वाले
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। क्षेत्र के दुघरा कला गांव में विकास कार्यों की जांच को लेकर गांव के लोग प्रधान के पक्ष में उतर गए हैं। शनिवार को ब्लॉक पर पहुंचे गांव वालों ने बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि महिला प्रधान ने सभी विकास कार्य मानक के अनुरूप कराया है। विपक्षी साजिश के तहत फंसाने का कुचक्र रच रहे हैं।
प्रधान शनिचरा देवी के पति फूलचंद चौहान के नेतृत्व में ब्लॉक पर पहुंचे लल्लन, रामअनुज, रमेश, रामफेर , राजेंद्र, सुभाष, राजमती, जीरा देवी, रमता देवी, सिंगारी देवी आदि का आरोप था कि ग्राम प्रधान पर जिस निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया जा रहा है, वह निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराया गया है। मनेरगा के तहत भी कार्य हुए हैं। गांव वालों का आरोप था कि जांच अधिकारी ने एक पक्ष की बात सुनी और प्रधान पक्ष के लोगों को जांच के दौरान नहीं बुलाया गया। गांव वालों ने कहा कि प्रधान कहीं से दोषी नहीं हैं। महिला ग्राम प्रधान होने के कारण गांव के कुछ लोग उन्हें जेल भेजवाना चाहते हैं। दावा किया कि विरोधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। गांव वालों ने जांच अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की। बीडीओ सौरभ पांडेय ने बताया कि जांच निष्पक्ष हुई है। अधिकारियों को निष्पक्ष जांच रिपोर्ट भी दी जाएगी। किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने पाएगा।