फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शिवप्रताप का अभूतपूर्व स्वागत

शिवप्रताप का अभूतपूर्व स्वागत

Fri, 22 Sep 2017 09:48 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
शिवप्रताप का अभूतपूर्व स्वागत

विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महानगर पहुंचे शिव प्रताप शुक्ला का कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ काम करने वाला व्यक्ति कभी हतोत्साहित नहीं हो सकता, उनके कामकाज से एनर्जी मिलती है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के चलते ही केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया है। हर दायित्व का पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।
गोरखपुर क्लब में आयोजित अभिनंदन समारोह में वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि संगठन से बड़ा कुछ भी नहीं होता है। संगठन से ही सरकार बनती है और सरकार संगठन के ही सिद्धांतों पर ही कार्य करती है। उन्होंने वित्त मंत्रालय एवं सरकार का हिस्सा बनकर 20 दिन कार्य करने का अनुभव कार्यकर्ताओं से साझा कीं। सांसद कमलेश पासवान और क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने शिव प्रताप के संघर्षों की चर्चा की। पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि शिव प्रताप ने कठिन परिस्थितियों में भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। सदर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, विधायक विपिन सिंह, शीतल पांडेय, समीर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और संचालन महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पूर्व मेयर अंजू चौधरी, शिवकुमार पाठक, डॉ. सत्येंद्र सिंह, दिनेश चंद त्रिपाठी, राकेश सिंह पहलवान, पुष्प दंत जैन, चिरंजीव चौरसिया, सत्येंद्र त्रिपाठी, विष्णुकांत शुक्ल, भीष्म चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर सीएम से मिले
एयरपोर्ट पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। करीब पांच मिनट की चर्चा के बाद सीएम वाराणसी के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पुष्प वर्षा कर स्वागत
गोरखपुर क्लब के गेट पर महिला मोर्चा की निर्मला द्विवेदी, पद्मा गुप्ता तथा नारी सुरक्षा समिति की सचिव चित्रा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने फूल-मालाओं से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदानगर, कूड़ाघाट तिराहा, मोहद्दीपुर गुरद्वारा के सामने और यूनिवर्सिटी चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रणजीत राय बडे, रितेश सिंह, मनोज अग्रहरि, जितेंद्र वर्मा पल्लू, तेजपाल सिंह मौजूद रहे। गोलघर में प्रबंधक महासभा के श्रीप्रकाश पांडेय, सुधीर राय, प्रभात राय, हरे कृष्णा सिंह तथा गंगेश चौराहे पर राजेश गुप्ता, विनोद दुबे, झूलेलाल मंदिर पर सिंधी समाज ने स्वागत किया। शिवप्रताप बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर भी गए,जहां शिव कुमार पाठक के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर रवि श्रीवास्तव, विजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


शिवप्रताप शुक्ल ने मंदिर में टेका माथा
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन कर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ और दिग्विजयनाथ की समाधि पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक मंदिर स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में भी बैठे, जहां पर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका कुशल क्षेम पूछा। इसके पूर्व संघ कार्यालय माधवधाम भी गए। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र शुक्ला, सोमेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed