{"_id":"59b961a04f1c1b2f688b45a7","slug":"101505321376-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से दो की मौत
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं इस बीच 19 नए मरीज भर्ती भी किए गए। इसके साथ ही 13 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर के तीन-तीन, बस्ती के दो और बलिया के एक मरीज शामिल हैं। वहीं कुशीनगर के बर्वापट्टी की किरन (10) और सिद्धार्थनगर के भवानीगंज के अरुण (12) ने बीमारी से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस के 216 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं 1016 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इस समय बीआरडी में इंसेफेलाइटिस पीड़ित 133 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बस्ती निवासी मोहम्मद नूरानी, देवरिया निवासी अफसाना, संतकबीरनगर निवासी अंश, कुशीनगर निवासी रागिनी, शुभम समेत 13 मरीजों को स्वस्थ करके घर भेजा गया। उन्होंने बताया कि जिन दो बच्चो की मौत हुई, उन्हें निमोनिया भी हो गया था।