फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्वांचल की 81 सीटें जीतने का लक्ष्य

पूर्वांचल की 81 सीटें जीतने का लक्ष्य

Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल की 81 सीटें जीतने का लक्ष्य

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल की 81 नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों को जीतने का लक्ष्य भाजपा ने निर्धारित किया है। इसी सिलसिले में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को गोरखपुर क्लब में भाजपा पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। उन्होंने साफ कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव जैसे नतीजे लाने हैं। इस काम में पदाधिकारी, कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। वार्ड, बूथ को मजबूत बनाकर चुनाव जीतना है। पार्टी ने कोऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव भी दमदारी से लड़ने का एलान किया है।
भाजपा नेताओं ने गोरखपुर क्लब में नगर निकाय और कोऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही कहा कि नगर निकाय चुनाव नवंबर, दिसंबर में कराए जा सकते हैं। इससे पहले ही मतदाता सूची अपडेट कराने का काम करना होगा। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने का फैसला हुआ। हर वार्ड में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था कराके मतदाताओं को रिझाया जाएगा। सारा काम 16 अक्तूबर से पहले करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हर नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में समन्वयक की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

कोऑपरेटिव सोसाइटियों के चुनाव 2018 में संभव हैं। इससे पहले ही भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके जरिए वोट बैंक बढ़ाने का लक्ष्य है। मीटिंग में प्रदेश महामंत्री कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. योगेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, विधायक संगीता यादव, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, संतराज यादव और मनोज शुक्ला सहित तमाम प्रदेश, क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि प्रकाश बने समन्वयक
भाजपा ने गोरखपुर नगर निगम चुनाव का समन्वयक वरिष्ठ नेता हरि प्रकाश मिश्र को बनाया है। अब पार्टी का पूरा ध्यान वोटर लिस्ट अपडेट कराने पर हैै। यह सिलसिला 11 सितंबर से 3 अक्तूबर तक चलता रहेगा। हर वार्ड में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी मिली है।

नगर पंचायत की सीटें ज्यादा
10 जिलों में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की 81 सीटें हैं। नगर पंचायत की 64 सीटें हैं। सिर्फ गोरखपुर में नगर निगम है। गोरखपुर को छोड़कर अन्य जिलों में नगर पालिका परिषद की 16 हैं।


लोकसभा, विधानसभा की सीटों पर मजबूती की योजना
नगर निकाय की जिन सीटों की समीक्षा की गई, उसमें पूर्वांचल की 62 विधानसभा और 13 सीटें शामिल हैं। भाजपा का मकसद इन क्षेत्रों में मजबूती बनाए रखना है। इसकी पहली कड़ी नगर निकाय ही मानी जाती है। यह पहला मौका है, जब भाजपा ने दमदारी से निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इन जिलों की की गई समीक्षा
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed