{"_id":"59b7f3124f1c1bfe7f8b667c","slug":"101505227538-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर बीआरडी में हंगामा, डाक्टरों ने तीमारदारों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत पर बीआरडी में हंगामा, डाक्टरों ने तीमारदारों को पीटा
Updated Tue, 12 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्रसूता की मौत हंगामा कर रहे तीमारदारों को डाक्टरों ने पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल पर काबू पाया। पीड़ित तीमारदारों ने गुलरिहा थाने में अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है।
देवरिया जिले के भटनी थाना के बांसधारी गांव निवासी सतवान ने पत्नी सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद ऑपरेशन से सीमा ने बच्चे को जन्म दिया। सोमवार शाम लगभग छह बजे बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने प्रसूता की हालत गंभीर बताते हुए उसे चढ़ाने के लिए दो यूनिट ब्लड की मांग की। इस पर घरवालों ने ब्लड की व्यवस्था की। उनका आरोप है कि डॉक्टरों के कहने पर करीब 5000 रुपये की दवाएं बाहर से खरीद कर लाई गई। सोमवार रात करीब आठ बजे से उन्हें मरीज से नहीं मिलने दिया गया। डॉक्टरों ने चार बजे घरवालों को प्रसूता की मौत की जानकारी दी। आरोप लगाया कि प्रसूता की मौत रात एक बजे ही हो गई थी। डॉक्टर अपनी लापरवाही छुपा रहे थे। इससे नाराज घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इससे भड़के डॉक्टरों ने सतवान की मां लालमुनी देवी की बांह मरोड़ दी और भाई बलवंत और धनवंत को पीट दिया। घरवालों ने 100 नंबर पर सूचना दी तो कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया।