फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर में तोड़फोड़ व लूटपाट में एक की गिरफ्तारी

घर में तोड़फोड़ व लूटपाट में एक की गिरफ्तारी

Sun, 03 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
घर में तोड़फोड़ व लूटपाट में एक की गिरफ्तारी
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर निवासी शराब व्यवसायी सुबाष चंद जायसवाल के घर गुरुवार की शाम उनकी पत्नी व पुत्र पर प्राणघातक हमला कर लूटपाट की गई। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करने में ही 24 घंटे लगा दिया। दो दिन बाद भी पांच अभियुक्त में से एक की गिरफ्तारी हो सकी है।
विज्ञापन

थाने से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर शराब व्यवसायी सुबाष चंद जायसवाल का मकान है। वह पिछले चार माह से घर पर नहीं है। गुरुवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर परसा पांडेय निवासी शहीद के पांच पुत्रों असलम, अकरम, खुर्शीद, जमशेद व जावेद ने उनके घर हमला बोल दिया। मुख्य गेट फांदकर घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर सुबाष की पत्नी रुक्मिणी व बेटे प्रदीप पर प्राणघातक हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आते देख हमलावर लूटपाट कर फरार हो गए। थाने से महज एक किमी की दूरी तय करने में पुलिस को कई घंटे लगे। वहीं रुक्मिणी तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज करने में 24 घंटे लग गए। घटना के दो दिन बाद एक अभियुक्त को ही गिरफ्तार किया है। जबकि चार अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जावेद की गिरफ्तारी हो गई है। जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed