{"_id":"598cbe814f1c1b593e8b469a","slug":"101502396033-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 और 14 को झमाझम की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 और 14 को झमाझम की संभावना
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
सावन का महीना खत्म हो चुका है। रक्षा बंधन के बाद से भादो का महीना शुरू हो चुका है। लिहाजा अब मानसून के भी रफ्तार पकड़ने की संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 13 और 14 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को हुई बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बुधवार से सुबह से लेकर बृहस्पतिवार शाम तक करीब 8 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार व सोमवार को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। हवा के कम दबाव का क्षेत्र पंजाब के फिरोजपुर से होते हुए करनाल, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून गोपालगंज, सिवान, छपरा, पटना होते हुए पश्चिम बंगाल और फिर बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा। वहीं एक दूसरा सर्कुलेशन भी बन रहा है, जो उत्तर भारत से शुरू होकर रक्सौल, मुजफ्फरपुर, रांची, नार्थ ईस्ट होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगी। हवा के कम दबाव के क्षेत्र के 13 अगस्त को पूर्वांचल में मिलने की संभावना है। वहीं पूर्वांचल के ऊपर 5000 से 24 हजार फीट की ऊंचाई पर एक अपर एयर सर्कुलेशन बन रहा है। इन तीनों के मिलने से यहां 13 और 14 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।