{"_id":"596bb1714f1c1b362c8b4788","slug":"101500230001-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा के जलस्तर में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा के जलस्तर में आई कमी
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जहाज घाट पर बने बाढ़ मापक यंत्र के मुताबिक रविवार को घाघरा का जल स्तर 5 सेंटीमीटर घटा है। जलस्तर घटने से कटान में तेजी आ गई है। तटवर्ती क्षेत्र के लोग पूर्व में बढ़ते जलस्तर को लेकर बंधों के टूटने जैसी स्थिति से भयभीत थे। लेकिन अब कृषि भूमि के कटने से चिंतित हैं।
समय से मानसून के दस्तक देने और करीब दस दिन से रुक-रुक कर हुए बारिश से घाघरा के जलस्तर में रोज लगभग 20 सेंटीमीटर इजाफा हुआ। इससे बंधों पर पानी का दबाव बढ़ गया था। रविवार कोजल स्तर में गिरावट आने से कटान में तेजी आ गई है। कपरवार के संगम तट, गौरा, कटइलवा, भागलपुर के देवसियां में पूर्व से हो रही कटान में तेजी आने से लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि संगम तट पर नदी का पानी बढ़ने से करीब छह माह पूर्व घाघरा सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि लील चुकी है, जबकि 2013-14 में कुरह परसियां, कोलखास गांव को भौगोलिक परिदृश्य से समाप्त कर दिया है।