फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मारे गए पांचो लोग अपराधी, भीड़ का कोपभाजन बने: मौर्य

मारे गए पांचो लोग अपराधी, भीड़ का कोपभाजन बने: मौर्य

Thu, 06 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मारे गए पांचो लोग अपराधी, भीड़ का कोपभाजन बने: मौर्य
कुशीनगर। प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने रायबरेली के ऊंचाहार में पांच लोगों के मारे जाने की घटना को महज इत्तेफाक बताते हुए कहा कि वे पांचों लोग अपराधी थे। विभिन्न थानों में उन पर केस दर्ज हैं और घटना के दिन एक प्रधान पर हमला करने गए थे। वहां भागते वक्त गाड़ी पलट गई और वे पांचों भीड़ का शिकार हो गए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बृहस्पतिवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर व क्षीरसागर पोखरे को देखने गए थे। वहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हत्या चाहे किसी की हो, वह दु:खद होती है। ऊंचाहार की घटना पर कुछ जाति वादी सोच वाले लोग गंदी राजनीति करने में लगे हैं। घटना में मारे गए पांचों लोग अपराधी थे। इन पर विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिछली सरकार ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिससे उनका मनोबल बढ़ा था। घटना के दिन जब इन्हें भीड़ ने खदेड़ा तो भागने के दौरान इनकी गाड़ी पलट गई और पांचों लोग भीड़ का शिकार हो गए। प्रदेश में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के लिए पिछली सरकार को ही जिम्मेदार ठहराते हुए मंत्री ने कहा कि उस सरकार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं थे। भाजपा सरकार अभी उसी को दुरुस्त करने में लगी है। मंत्री ने यहां मंदिर परिसर स्थित क्षीर सागर पोखरे के विषय में जानकारी ली और उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed