{"_id":"595555254f1c1b8a7f8b45a3","slug":"101498764581-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आप भी जांच सकेंगे पेट्रोल, डीजल की क्वालिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आप भी जांच सकेंगे पेट्रोल, डीजल की क्वालिटी
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
गोरखपुर। उपभोक्ताओं के बीच अपनी साख बनाए रखने के लिए आईओसी ने अपने सभी पेट्रोल पंपों पर चेक एंड विन कैंपेन शुरू किया है। गुरुवार को दुर्गाबाड़ी स्थित पेट्रोल पंप से इसकी शुरूआत हुई। इस दौरान आईओसी के अफसरों ने उपभोक्ताओं को खुद पेट्रोल या डीजल की जांच करने का तरीका सिखाया। साथ ही यह भी दावा किया कि अगर कोई उपभोक्ता तेल की क्वालिटी या तौल में चोरी पकड़ता है तो आईओसी उसे 1500 रुपये का इनाम भी देगी।
सेल्स आफिसर चंद्रशेखर ने बताया कि लोगों को जांच का तरीका बताने के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर बैनर और होर्डिंग लगवाई गई है, जिसपर पूरी जानकारी दर्ज है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पेट्रोल पंपों की हुई जांच को लेकर कई उपभोक्ताओं में तेल की क्वालिटी और तौल आदि को लेकर संशय की स्थिति है। इसे दूर करने के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई है।
कैंपेन की शुरूआत मुख्य अतिथि लोक अदालत गोरखपुर के चेयरमैन व पूर्व जिला जल आरके त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईओसी के चीफ डिविजनल मैनेजर एससी चौधरी ने की, जबकि विशेष अतिथि सेल्स अफसर चंद्रशेखर रहे। इस दौरान चीफ रीजनल मैनेजर ने उपभोक्ताओं के सामने तेल की गुणवत्ता की जांच के लिए फिल्टर पेपर व घनत्व तथा माप के लिए मेजर चेक करने के तरीके का इस्तेमाल कर दिखाया कि संदेह होने पर कैसे तेल की जांच की जा सकती है। कैंपेन में विनोद पांडेय, रूपेश अग्रवाल, संतोष मणि त्रिपाठी, फिरदौस खान, विशाल सिंह, चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, रमेश पांडेय आदि कई उपभोक्ता मौजूद रहे।