{"_id":"594ec35e4f1c1b95678b4694","slug":"101498334046-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 फिट ऊंचे चबूतरे पर लगेगी दीनदयाल की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 फिट ऊंचे चबूतरे पर लगेगी दीनदयाल की प्रतिमा
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के पार्क में नौ फिट ऊंचे चबूतरे पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा लगेगी। चबूतरा यूपीपीसीएल बनाएगा, जबकि प्रतिमा मुंबई के कलाकार तैयार कर रहे हैं।
शनिवार को यूपीपीसीएल के इंजीनियर ने टीम के साथ निर्माण स्थल की पैमाइश के बाद प्रपोजल यूनिवर्सिटी को सौंपा। प्रपोजल मंजूर होने के बाद एक से दो दिन में निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष में पिछले साल यूनिवर्सिटी में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। पिछले साल ही दीक्षांत समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी को बुलाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था, मगर समय नहीं मिलने पर प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इससे पूर्व कार्य परिषद ने प्रतिमा लगाने की योजना पर मुहर लगा दी थी।