फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आर्यन को नीट में 553वीं रैंक

आर्यन को नीट में 553वीं रैंक

Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
आर्यन को नीट में 553वीं रैंक
फरेंदा। मेडिकल की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट 2017 में धानी के प्रधानाध्यापक दयाराम गुप्त के छोटे पुत्र आर्यन गुप्ता ने आल इंडिया 553वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके सफलता पर क्षेत्र के अनेक लोगों ने बधाई दी है। धानी क्षेत्र के सेठ त्रिलोकीराम अग्रहरि इंटर कालेज के प्रबंधक दयाराम गुप्त के पुत्र आर्यन गुप्ता ने 720 में 641 अंक मिले हैं। इसमें सीजीआर में इनकी रैंक 323 वीं है। आर्यन का परसेंटलाइ भी 99.95 है। आर्यन ने फरेंदा के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में आठवीं से 12 तक की पढ़ाई की। आर्यन ने एम्स 2017 की भी परीक्षा में सम्मानजनक रैंक हासिल प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। उन्होंने एमएस करने की इच्छा जाहिर की। आर्यन के बडे़ भाई दुर्गेश कुमार एनटीपीसी में इंजीनियर और धनेश कुमार प्रधानाचार्य व नीतेश कुमार बीटेक, बहन नीलम प्राथमिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व भाई के स्नेह को दिया। विधायक बजरंग बहादुर सिंह, प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य जितेंद्र गिरी, चौधरी देवीलाल, दिनेश मिश्रा, भुलई सहानी, जोखन मिश्रा, सुदीप कुमार, विंध्याचल आदि ने बधाई देते हुए उनके सफलता की कामना की है।
विज्ञापन

ताबिश को नीट में मिली कामयाबी
खनुआ। मेडिकल की सबसे बड़ी परीक्षा एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट)में नौतनवा नगर पालिका परिषद के उस्मान नगर निवासी ताबिश अब्बासी ने 807वीं रैंक (ओबीसी)लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ताबिश अब्बासी ने दूसरे प्रयास में कामयाबी पाई है। ताबिश की सफलता से उनके पिता कमरुजमा व माता प्रवीन अब्बासी काफी खुश हैं। दूसरी तरफ ताबिश की ऑल इंडिया रैंकिंग 2671 है। जबकि पिछड़े वर्ग में उनका 807 वां स्थान है। ताबिश ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई नौतनवां में रहकर होलीक्रास से की और 91 प्रतिशत अंक हासिल किया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ से 93.4 प्रतिशत अंक से पास की है। ताबिश का कहना है कि वह न्यूरोलॉजिस्ट बन कर लोगों की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

किसान के बेटे को नीट में सफलता
निचलौल। नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड के किसान रमेश चंद्र के बेटे नीरज कुमार प्रजापति ने नीट परीक्षा में आल इंडिया 15,120वीं रैक प्राप्त की है। ओबीसी में उसकी रैंक 5127वीं है। जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा धनेई महराजगंज से उसने 2011 मे 80% अंक प्राप्त कर इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस सफलता पर अरुण कुमार जायसवाल, दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, विश्वनाथ मद्धेशिया, शिवनाथ मद्धेशिया, रवि श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, सनत कुमार राहुल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed