{"_id":"594d7a2a4f1c1b2d1e8b4700","slug":"101498249770-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट में होनहारों ने बजाया कामयाबी का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट में होनहारों ने बजाया कामयाबी का डंका
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। देश के सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों में प्रवेश के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसमें जिले के होनहोरों ने भी कामयाबी का डंका बजाया है। गोलघर की शगुन जायसवाल को 1038वीं रैंक मिली है। वहीं कुमार शुभम ने 1092वीं रैंक और अंकित गुप्ता ने 1271वीं रैंक हासिल कर अपनी दावेदारी पेश की है। इनके अलावा सौरभ श्रीवास्तव को 1542 वीं रैंक, नीतीश कुमार गुप्त को 2965, श्रुतिका सिंह को 3515, हर्ष नांगलिया को 3713 और शिवानी श्रीवास्तव को 4611वीं रैंक मिली है। विशेषज्ञों ने इन विद्यार्थियों को सरकारी कॉलेजों में दाखिला मिलने की उम्मीद भी जताई है।
सीबीएसई ने सात मई को नीट का आयोजन कराया था। शुक्रवार को जब इसका रिजल्ट जारी कर किया गया तो मेधावियों के साथ उनके परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। डॉक्टर बनने की तरफ कदम बढ़ाकर मेधावियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। देर शाम तक रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। मेधावियों ने बताया कि कामयाबी हासिल करने के लिए उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट्स से खुद को दूर रखा और आठ से दस घंटे की पढ़ाई ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया।