फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कानपुर

कानपुर

Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कानपुर
नोट - लूट की शिकार महिला कानपुर की है।
विज्ञापन

-----------------------------------------

फल कारोबारी की पत्नी से छीने जेवर
सीसीटीवी फुटेज में कैद है बदमाशों की धुंधली तस्वीर
करीब 85 हजार रुपये कीमत का था मंगलसूत्र और चेन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
शहर के आदर्श होटल के निकट गुरुवार रात अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने एक फल कारोबारी की पत्नी के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। शोर सुनकर आस-पास के लोग जुटे, तब तक बदमाश भाग निकले। शुक्रवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कानपुर के विजयनगर की रहने वाली आशा देवी पत्नी रामअधार मायके आई है। उनके पिता रामकिशुन वर्मा का खलीलाबाद के नेहरू चौक पर घर है। गुरुवार रात करीब दस बजे वह अपने भाई हरिश्चंद्र वर्मा की नेहरू चौक मुख्य रोड में स्थित सोने-चांदी की दुकान से भोजन करके पिता और मां के साथ नेहरू कांप्लेक्स जा रहीं थी। अभी वह आदर्श होटल के निकट पहुंची ही थी कि सफेद रंग की अपाची सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और मंगल सूत्र छीनकर भाग गए। आशा देवी ने बताया कि उनके पति का कानपुर में फल का कारोबार है। पिता- मां साथ में थे और 20 से 25 वर्ष के बीच उम्र के दो बदमाश गले से 15 ग्राम सोने की चेन और 15 ग्राम का मंगलसूत्र लूट ले गए। लूटे गए जेवरात की कीमत 85 हजार रुपये का था। उनके भाई हरिश्चंद्र ने बताया आदर्श होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की धुंधली तस्वीर और बाइक की तस्वीर आ गई है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed