{"_id":"594d1a854f1c1b2d7e8b4885","slug":"101498225285-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान की अलविदा नमाज के मौके पर जमकर हुई खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान की अलविदा नमाज के मौके पर जमकर हुई खरीददारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
ईद की तैयारी के मद्देनजर पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल रही।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के अलविदा नमाज के अवसर पर लोगों ने शुक्रवार को जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने इस मुबारक दिन के लिए कई दिनों से तैयारियां कर दुकानें सजा रखी थीं। महिलाएं उनकी उम्मीदों पर खरी उतरीं और कपड़े, चप्पल और रसोई का सामान लेने के साथ-साथ घरेलू वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। शहर के रेती चौक, बक्शीपुर, शाहमारुफ आदि बाजारों में रौनक देखने को मिलीं। मस्जिदों से लौटने के बाद युवा और पुरुष डिजाइनदार कुर्ता-पाजामा, रंग-बिरंगी टोपियां खरीदते नजर आएं।
अलविदा नमाज के बाद मुस्लिम सहित हर समुदाय के लोग खरीदारी के लिए बाजारों में जुटे। इसमें महिलाएं खास रहीं। उनकी भीड़ से बाजार गुलजार हो गए। छोटे बच्चों के कपड़े वाली दुकान पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बच्चियों के लिए फ्रॉक और टॉप खरीदे जा रहे थे। वहीं लड़कों के लिए जींस, टी-शर्ट की खरीदारी की जा रही थी। मुस्लिम समुदाय से जुड़ी पारंपरिक दुकानों पर भी लोग खूब खरीदारी के लिए जुटे थे। कपड़े, चप्पल और रसोई से जुड़े सामान खरीदे गए। जमीन पर बिछाने वाले मैट, बर्तन, गिलास, ट्रे आदि क्राकरी की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। दुकानदारों की माने तो उनकी खूब चांदी रही।
खूब रास आई पंजाबी जूती
नग, तिल्ले, टिमकने तथा घुंघरूजड़ी दो सौ रुपये वाली पंजाबी जूती पर महिलाएं को खूब रास आई। युवतियां अलग-अलग रंग, डिजाइज और सजावटी पंजाबी जूती खरीदने में असमंजस में पड़ रही थीं। बार-बार कभी ये तो कभी वो वाली पहनकर देख रही थीं।
विज्ञापन
खरीददारी में खलल नहीं बनने दिए वाहन
शाम होते ही पुलिस की ओर से रेती चौकी, बक्शीपुर और शाहमारुफ बाजार में वाहनों की आवाजाही से लोगों को दिक्कत न हो, बैरियर लगा दिए। देर शाम वाहनों के लिए रास्ते बंद कर दिए गए। रिक्शा, कार सहित सभी तरह की चार पहिया वाहन शाम चार बजे से ही रोक दिए गए। छह बजे से दो पहिया वाहन भी बाजारों में प्रवेश नहीं करने दिए गए। -------------
माइक से करते रहे ग्राहकों को आकर्षित
दुकानदार माइक के साथ दो सौ रुपये का महिला पर्स, पंजाबी जूती आदि कई चीजों का प्रचार कर ग्राहकों को अपनी और आकर्षित कर रहे थे। इससे इन दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी थी।
हाथों हाथ बिकी जलेबी
खानपान में जलेबी दुकानों पर हाथों हाथ बिक रही थी। गरम-गरम जलेबी का मजा लेने के लिए लोग हाथों में पैसे लेकर पहले जलेबी पा लेने के लिए उत्सुक दिखे। इसके साथ ही नींबू और तरह-तरह रंग की शरबत लोगों को गर्मी के बावजूद बाजार में जमाए रखे थी।