{"_id":"582341134f1c1b6729b39365","slug":"1000-and-500-rupees-note-will-be-changed-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बदले जाएंगे 1000-500 के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बदले जाएंगे 1000-500 के नोट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
नोट की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1000 और 500 के नोट पर प्रतिबंध लगने से परेशान लोगों को गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। सभी बैंकों में इन बड़े नोटों को छोटे में बदलने का काम शुरू हो जाएगा। बैंकों में इसके लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज कुछ बैंक सुबह नौ बजे ही खुल जाएंगे।
आठ नवंबर मध्य रात्रि से 1000 और 500 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगने के बाद बुधवार को बैंकों को बंद रखा गया था। सरकार के निर्देश के अनुसार बुधवार को बैंकिंग का सामान्य कामकाज ठप रहा। इस दिन बैंक बृहस्पतिवार से शुरू हो रही नई व्यवस्था के लिए इंतजाम करते रहे। बृहस्पतिवार से सभी बैंकों में 1000 और 500 के नोटों को बदलने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत काउंटरों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।
निर्धारित फार्म जमा कर बदल सकते हैं नोट
बृहस्पतिवार से बैंकों में पुराने 1000 और 500 रुपये के नोट बदले जाएंगे। कोई भी व्यक्ति एक निर्धारित फार्म पर पूरी जानकारी भरकर अधिकतम 4000 रुपये बदल सकता है। इसके लिए आवेदकों को आईडी की फोटो कापी देनी होगी, लेकिन ओरिजनल प्रमाणपत्र भी लाना अनिवार्य है। केवाईसी (नो योर कस्टमर) एकाउंट नंबर वाले खाताधारकों के लिए सबसे सुविधाजनक यह है कि वो अपने खाते में असीमित पैसे जमा कर सकते हैं। बिना केवाईसी वाले खाताधारक अपने खाते में 50 हजार रुपये से कम रकम जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
- अमर सिंह, एजीएम, भारतीय स्टेट बैंक
शाम छह बजे तक खुले रहेंगे बैंक
लोगों को सुविधा को देखते हुए बैंकों को शाम छह बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। साथ ही काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। अधिकांश कर्मचारियों को नोटों को बदलने के काम में लगाया जाएगा। पुराने 1000 और 500 रुपये के नोटों को 30 दिसंबर तक बदला जा सकता है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
- टी. बडपंडा, मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक
शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे बैंक
भारतीय स्टेट बैंक के एजीएम अमर सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार की छुट्टी पूरी तरह से निरस्त कर दी गई है। सोमवार को बैंक बंद रहेगा। शनिवार और रविवार को बैंकों में सामान्य कामकाज होगा। पुराने 1000 और 500 रुपये के नोट बदले जाएंगे।