{"_id":"f2dac9a22d8bda7a5d4d05f5abc2dde8","slug":"1-crore-rupees-released-for-medicine-to-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को दवाओं की खरीद के लिए एक करोड़ मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को दवाओं की खरीद के लिए एक करोड़ मिले
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवाओं के संकट से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज को इसके लिए मंगलवार को एक करोड़ रुपये मिल गए। धनराशि मिलने की बाद कॉलेज प्रशासन दवाओं की खरीद की प्रक्रिया में जुट गया है। प्रशासन के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर जरूरत की सभी दवाएं कॉलेज में उपलब्ध होंगी।
लंबे समय से दवा के बजट में बढ़ोत्तरी न होने और उनकी कीमत बढ़ते रहने से तीन महीने पहले कॉलेज में दवा और सर्जिकल सामान का स्टॉक जवाब देने लगा। दो महीने पहले तो यह स्थिति हो गई कि बुखार और दर्द की दवाओं के लिए भी तीमारदारों को बाहर का रास्ता दिखाया जाने लगा। सर्जिकल सामान तो दूर, रुई तक कॉलेज में नहीं रह गया था। यह जानकारी जब चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह को हुई तो उन्होंने प्राचार्य से प्रस्ताव मांगा और अपने मार्फत उसे शासन के पास भेजा। प्रयास रंग लाया और शासन ने दवा के मद में एक पखवारा पहले एक करोड़ रुपये मंजूर कर दिए। यही धन मंगलवार की शाम कॉलेज के खाते में भेज दिया गया।
कॉलेज को दवा के मद में एक करोड़ रुपये मिले हैं। स्टोर इंचार्ज को इसकी जानकारी दे दी गई है। दवा और सर्जिकल सामानों की सूची तैयार की जा रही है। पांच-सात दिन में मरीजों को दवाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
- प्रो. राजीव मिश्रा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज