गोरखपुर में सड़क हादसा, 5 की मौत के बाद बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश में देवरिया से गोरखपुर आ रही अनुबंधित बस कूड़ाघाट के पास अनियंत्रित हो गई। इससे उसकी चपेट में कुछ बाइक सवार और पैदल राहगीर आ गए।
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चों के भी शामिल होने की सूचना है।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बसों में तोड़ फोड़ शुरू कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों का कहना है कि बस का चालक शराब की नशे में था। कुछ यात्रियों का यह भी कहना था कि वह चालक नहीं लग रहा था।