{"_id":"6aa8326b06550bfbc106bfaf","slug":"youth-stabs-female-student-on-her-way-to-coaching-class-gonda-news-c-100-1-slko1026-166107-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोचिंग जा रही छात्रा को युवक ने मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोचिंग जा रही छात्रा को युवक ने मारा चाकू
Mon, 14 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। साइकिल से कोचिंग जाते समय कक्षा नौ की छात्रा को सोमवार को बाइक सवार अज्ञात युवक ने टक्कर मारकर गिरा दिया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी चाकू से हमला करके भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। धुसवा खास के टीका पुरवा निवासी जगत नारायण मौर्य की बेटी कल्याणी (15) कक्षा नौ की छात्रा है। सोमवार शाम वह साइकिल से अंधियारी बाजार स्थित कोचिंग जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई। कल्याणी ने विरोध किया तो युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इसके बाद बाइक से भाग गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत कल्याणी को सीएचसी ले गए, जहां उपचार किया जा रहा है। डॉ. आलोक चौधरी ने बताया कि छात्रा के दाहिने हाथ में धारदार हथियार का जख्म पाया गया है। इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल व आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।