फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth should move forward following the ideals of Swami Vivekananda

Gonda News: स्वामी विवेकानंद के आदर्श अपना आगे बढ़ें युवा

Sun, 12 Jan 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth should move forward following the ideals of Swami Vivekananda
मसकनवा में युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद युवा। - संवाद
गोंडा। स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी के प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी रहे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञा और ग्रुप द्वारा बंगाली नृत्य से हुई। मोहिनी ने सोलो डांस एवं पूजा, कुलसुम, क्षमा, शिल्पी, प्रियंका आदि ने नृत्य नाटिका अवध में जन्मे राम का जीवंत प्रदर्शन किया। स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए भाषण का सजीव मंचन किया गया।
विज्ञापन

रिचा, शिल्पी, प्रियंका, कृपा, रश्मि आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्राचार्य डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव व मुख्य नियंता लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से सीख लेने की नसीहत दी। डॉ. उमा पाठक, नृपेंद्र मिश्र, डॉ. सत्येंद्र सिंह, बृजेश तिवारी, नीतू चंद्रा, अनुराग तिवारी, पंकज त्रिपाठी, शक्ति त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर बड़गांव में कार्यक्रम आयोजित हुए। पूर्व छात्र डॉ. आलोक द्विवेदी व प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने कला व रंगोली प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
मसकनवा संवाद के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन एकल विद्यालय एवं मां गायत्री नर्सिंग काॅलेज के तत्वावधान में विवेकानंद की जयंती मनाई गई। शुभारंभ उत्तराखंड जीआईसी के प्रवक्ता कमलेश पांडेय ने किया। इस मौके पर विष्णु विवेक शुक्ल, बबली चौरसिया, अभय सिंह, रामकुमार गुप्ता, अनिल शुक्ल, डाॅ. प्रभाकर शुक्ल, सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित रहे। बेलसर संवाद के अनुसार बेलसर में आयोजित कार्यक्रम में सत्यम सिंह ने कहा, स्वामी विवेकानंद विराट व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी बौद्धिक क्षमता अद्भुत थी। अभय प्रताप सिंह ने कहा, स्वामी विवेकानंद के आदर्श अपनाकर युवा आगे बढ़ें।



अधिवक्ता परिषद (अवध) की जिला इकाई की ओर से न्याय व्यवस्था में युवा अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर बार एसोसिएशन सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा, युवा अधिवक्ताओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से सीख लेते हुए विषम परिस्थितियों में भी अपने जज्बे को मजबूत रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। जिलाध्यक्ष धनलाल तिवारी, श्रीमान सिंह, टीडी सिंह, राम बुझारथ द्विवेदी, संजय सिंह, केके श्रीवास्तव, संगमलाल द्विवेदी, घनश्याम पांडेय, केके द्विवेदी, बृजेंद्र सिंह, जगन्नाथ शुक्ल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

तरबगंज संवाद के अनुसार चिवरहा में अधिवक्ता देवमणि तिवारी व अंकुरमणि तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चर्चा हुई। कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन कवि रविंद्र कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान भगतराम मिश्र, मनोज चौबे, विजय कुमार उर्फ टिंटू सिंह, राकेश शुक्ल, केटी तिवारी, बालमुकुंद पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed