{"_id":"64481a1307a859ddd5052cfa","slug":"youth-should-develop-positive-thinking-bk-geeta-gonda-news-c-13-1-201381-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच विकसित करें युवा : बीके गीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक सोच विकसित करें युवा : बीके गीता
Tue, 25 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। वैश्विक स्तर पर अपनी ऊंची पहचान बना रहे भारत का नींव इसकी प्राचीन आध्यात्मिक संस्कृति एवं सभ्यता है। युवाओं के देश के रूप में पहचान बनाने वाले हमारे देश का भविष्य युवाओं के ही कंधे पर है। अत: युवा अपनी सोच को सकारात्मक एवं सशक्त बनाते हुए अपनी उर्जा का उपयोग नवीन और सृजनात्मक कार्य में करें तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। ये विचार राजस्थान से आईं ब्रह्मकुमारीज की युवा प्रभाग की कमेटी सदस्य एवं सुप्रसिद्ध वक्ता डॉ. बीके गीता दीदी ने व्यक्त किये। वह मंगलवार को ब्रह्मकुमारीज आश्रम नवाबगंज के शिव वरदानी भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
वाई-20 के चेयरमैन अनमोल शोभित ने कहा कि अपनी सृजनात्मक एवं नवीन सोच का उपयोग वैश्विक पटल पर हो सके, इसके लिए वाई-20 युवाओं को वैश्विक प्लेटफार्म प्रदान करता है। एबीवीपी के अवध प्रांत के अध्यक्ष देवानंद तिवारी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को आध्यात्मिकता द्वारा सकारात्मक एवं संतुलित दिशा देते हुए आगे बढ़ने पर ही हम मानवता के भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे। कार्यक्रम को आरएसएस के प्रचारक विपुल व ब्रह्मकुमारीज पूर्वांचल क्षेत्रीय कार्यालय के बीके विपिन भाई ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत नवाबगंज ब्रह्मकुमारीज प्रभारी बीके रेखा दीदी तो धन्यवाद ज्ञापन ब्रह्मकुमारीज अयोध्या की प्रभारी बीके शशि दीदी ने की। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मकुमारीज कटरा की संचालक बीके प्रतिमा बहन ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रो. जितेंद्र झा, डॉ. विनियेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।