{"_id":"5e4d6c6c8ebc3ef27e0af177","slug":"youth-shot-dead-gonda-news-lko509470110","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मंगुरा बाजार(गोंडा)। उमरी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम लखीमपुर के एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। युवक मजदूरी करने के लिए लखीमपुर से यहां बीते नवंबर में आया था और एक किसान के यहां गन्ना कटाई व छिलाई का काम कर रहा था। युवक के साथी का कहना है कि बाजार में शराब पीने को लेकर गोली मारी गई।
उमरी थाना क्षेत्र के धुंधापुरवा गांव में बीते 25 नवंबर को पंकज व उसके अन्य सात साथी गन्ना की कटाई व छिलाई करने के लिए आये थे। लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईशानगर के हसनापुर गांव निवासी पंकज (30) पुत्र खगेसुर अपने अन्य सात साथियों के संग मजदूरी करने आए थे।
बुधवार को डॉ. बैजनाथ सिंह के खेत में गन्ने की छिलाई का काम कर रहे थे। देर शाम को पंकज अपने अन्य साथियों के संग मंगुरा बाजार में शराब पीने आया था जहां उसका किसी से विवाद हो गया। विवाद के चलते किसी ने पंकज को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पंकज के साथ काम करने आए मोहित ने बताया कि शाम को हम लोग थकान के कारण शराब पीने आए थे। बाजार में एक व्यक्ति से विवाद हो गया। वे लोग बाहरी हैं इसलिए किसी को पहचानते नहीं हैं। साथियों ने बताया कि गोली मारने वालों में एक पुलिस की वर्दी पहने था। लेकिन उसे भी नहीं जानते हैं। गोली लगने के कारण पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। उमरी के थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर जा रहे हैं।