फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth puts kerosene on fire, serious

युवक ने केरोसिन डाल खुद को लगाई आग, गंभीर

Tue, 15 Oct 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth puts kerosene on fire, serious
गोंडा। एक युवक ने मुकदमे में सुलह न करने पर खुद पर केरोसिन डालकर मंगलवार की देर शाम आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। उसे सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया। जहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसहवा गांव निवासी अभय पांडेय (20) पुत्र रामफेर पांडेय पर कुछ दिनों पहले एक युवती के संग दुष्कर्म करने के आरोप में थाना वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इसी मामले आरोपित होने के बाद वह मंगलवार की देर शाम इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता युवती के घर के सामने पहुंच गया और उसके परिवार के लोगों पर सुलह करने का दवाब बनाने लगा। मगर युवती के घर से जब कोई बाहर नहीं निकला तो उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी वजीरगंज लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय दुबे ने बताया कि युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या का प्रयास किया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed