{"_id":"5e46d0b28ebc3ee5d653c5c2","slug":"youth-on-freight-train-to-make-tik-tok-scorched-by-ht-line-gonda-news-lko5085192133","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: टिकटॉक पर वीडियो बनाने मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: टिकटॉक पर वीडियो बनाने मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा
Sat, 15 Feb 2020 11:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर धूम मचाने का शौक युवाओं पर भारी पड़ रहा है। गुरुवार देर शाम गोंडा में कचहरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तीन दोस्त टिकटॉक बना रहे थे। स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी और टिकटॉक बनाने के चक्कर में एक युवक अमित सिंह (19) मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया।
विज्ञापन
मोबाइल को सेल्फी स्टाइल में पकड़कर मालगाड़ी के डिब्बों पर टिकटॉक बनाने लगा। इस दौरान वह मालगाड़ी के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन तारों की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस कर गिर गया। आरपीएफ के प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक के झुलसकर गिर जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचाया
युवक के झुलसने के बाद जांच करते आरपीएफ जवान
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पता चला कि युवक परसपुर के बखरिहा गांव के प्रमोद सिंह का बेटा है। उसका नाम अमित है और वह गोंडा आया था। उसके साथ दो और लोग थे। हादसा के बाद दोनों साथी भाग गए। युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।