{"_id":"6ad1165c7b1f5695bb09518c","slug":"akashs-team-emerged-as-the-volleyball-winner-gonda-news-c-100-1-brp1002-168059-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आकाश की टीम बनी वॉलीबॉल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आकाश की टीम बनी वॉलीबॉल विजेता
Thu, 15 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को वॉलीबाॅल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरुष वर्ग के मुकाबले में आकाश की टीम ने 25 अंक हासिल कर जीत दर्ज की। कृष्णा की टीम 20 अंक पाकर उपविजेता रही।
महाविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित क्रीड़ा आंगन में आईक्यूएसी और क्रीड़ा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव और अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. घनश्याम द्विवेदी, डॉ. रमित पटेल और सुरेंद्र मौजूद रहे। (संवाद)