फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Azamgarh and Itiyathok have secured a spot in the final

Gonda News: आजमगढ़ और इटियाथोक ने फाइनल में बनाई जगह

Thu, 15 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh and Itiyathok have secured a spot in the final
गोंडा। जिगर कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन बुधवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में आजमगढ़ और इटियाथोक ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने बक्सर बिहार को एकतरफा मुकाबले में हराया। दूसरे सेमीफाइनल में इटियाथोक ने गौरा चौकी को शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल बक्सर बिहार और आजमगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आजमगढ़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बक्सर बिहार की पूरी टीम को महज 35 रन पर समेट दिया। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तीसरे ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। केतन म्हात्रे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल गौरा चौकी और इटियाथोक के बीच खेला गया। टॉस जीतकर इटियाथोक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 159 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरा चौकी की शुरुआत खराब रही। हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रवीण गेल ने तेज बल्लेबाजी कर मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया। एक समय गौरा चौकी की जीत की उम्मीद बढ़ गई थी लेकिन इटियाथोक के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। इटियाथोक ने यह मुकाबला 31 रन से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच में इटियाथोक के अरशु खान ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed