फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth killed, dead body thrown in river

Gonda News: युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव

Wed, 06 Sep 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, dead body thrown in river
दुर्गेेश शर्मा। फाइल फोटो
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बखरवा भाबेनगर का रहने वाला एक युवक 15 दिन पहले लापता हो गया था। बुधवार को बिसुही नदी में बगुलही पुल के पास उसका शव मिला। परिवार के लोगों ने कपड़ों व उसके शरीर पर बने टैटू से शिनाख्त की। पत्नी का आरोप है कि पति की हत्या करके शव नदी में फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

गांव निवासी दुर्गेश शर्मा उर्फ दद्दू (30) लकड़ी की लोडिंग का काम करता था। 21 अगस्त को वह लकड़ी की लोडिंग करने के लिए प्रधानिनगंज जाने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला था। प्रधानिनगंज से लौटते समय वह लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। 23 अगस्त को दद्दू की पत्नी पूनम ने थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को धानेपुर-उतरौला मार्ग पर बगुलही पुल के पास बिसुही नदी में एक शव उतराता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नदी से निकलवाया तो दुर्गेश के परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने मृतक के कपड़ों व गर्दन पर बने टैटू से उसकी पहचान दुर्गेश शर्मा उर्फ दद्दू के रूप में की। पत्नी पूनम ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। हत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच के लिए नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानेपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा का कहना है कि बगुलही पुल के पास बिसुही नदी में युवक का शव मिला है। वह 15 दिन पहले लापता हुआ था। मामले में गुमशुदगी दर्ज है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

धानेपुर थाना क्षेत्र के बखरवा भाबेनगर दुर्गेश शर्मा के बड़े भाई गुरचरण की भी मनकापुर के मछलीगांव स्थित ईंट-भट्ठे पर हत्या कर दी गई थी। परिवारवालों की पैरवी के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की थी। दुर्गेश की पत्नी पूनम का आरोप है कि जिन लोगों ने उसके जेठ की हत्या की थी, पति की हत्या में भी उन्हीं लोगों की संलिप्तता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed