फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   youth drowned in trabganj

तरबगंज में युवक की डूबने से मौत, करनैलगंज में दो डूबे

Tue, 07 Jul 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
youth drowned in trabganj
गोंडा। जिले में शाम को दो तहसील क्षेत्र में नदी व तालाब में तीन युवक डूब गए। तरबगंज में टेढ़ी नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं करनैलगंज तहसील के कटरा बाजार थाने के एक तालाब में एक युवक फिसल कर गिर गया, दूसरा युवक उसे बचाने के लिए कूद गया। दोनों युवक पानी अधिक होने से डूब गए। काफी खोजबीन पर एक युवक मिल गया और दूसरे की खोजबीन देर शाम तक जारी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि दोनों तहसील से रिपोर्ट मांगी गई है। तरबगंज के टेढ़ी नदी में मछली मारने गए युवक की पानी में डूब कर मौत हो गई। मंगलवार को बौरिहा गांव निवासी पप्पू चौहान 35 पुत्र बुधई नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी बीच बारिश भी हो रही थी, अचानक वह डूब गया गुहार पर जुटे ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद कर लिया। मामले की सूचना तरबगंज थाने पर दी गई।
विज्ञापन

वहीं करनैलगंज तहसील के थाना कटरा बाजार व कोतवाली करनैलगंज की सीमा पर ग्राम छतौरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब में मंगलवार की दोपहर बाद दो युवक डूब गये। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम व दोनों थानों की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक युवक साबिर पुत्र नफरुददीन उम्र 22 को तालाब से निकाल लिया। जबकि फरीद पुत्र सईद 25 वर्ष की तलाश देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों युवक तालाब के किनारे से होकर जा रहे थे। अचानक साबिर का पैर फिसल जाने से वह तालाब में जा गिरा। जिससे उसे बचाने के लिए फरीद भी तालाब में कूद गया। ग्राम बरबटपुर प्रधान प्रतिनिधि इबरार अहमद के अनुसार साबिर को तालाब से निकाल लिया गया है। उसे सीएचसी करनैलगंज लाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। जबकि फरीद की तलाश जारी है।

तहसीलदार बृजमोहन ने बताया कि तालाब में दो युवक डूबे थे, एक को निकाल लिया गया है दूसरे की खोजबीन हो रही है। एसडीएम राजेश कुमार का कहना है कि जो शव बरामद हुआ है पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed