{"_id":"670c05d96b3506383709b26a","slug":"youth-dies-wife-accuses-him-of-murder-gonda-news-c-100-1-slko1026-125447-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 13 Oct 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक(गोंडा)। क्षेत्र के चुरकिहवा विश्रामपुर बरेली गांव निवासी काजल देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनके पति मायाराम की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दिए बगैर दाह संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
काजल देवी के मुताबिक उनकी शादी आठ साल पहले इटियाथोक थाना क्षेत्र के चुरकिहव विश्रामपुर बरेली गांव निवासी मायाराम से हुई थी। आरोप है कि पति नशे की हालत में उनसे मारपीट करते थे। इसलिए वह अपने मायके खरगूपुर थाना क्षेत्र के टेढ़वा बनकटा बलवंत नगर में रहने लगीं। काजल ने बताया कि शनिवार को उनके पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने बिना उन्हें सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी भवानी खुर्द विवेक मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।