फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies in vehicle collision

विधायक निवास के सामने वाहन की टक्कर में युवक की मौत

Sun, 10 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in vehicle collision
गोंडा। शहर में मेहनौन विधायक के घर के सामने शनिवार रात एक एसयूवी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद सफारी गाड़ी समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के हड़ियागाड़ा गांव के रहने वाले प्रभाकर सिंह ने बताया कि हरदोई का रहने वाला उनका भांजा विकास सिंह (24) पुत्र अमरीश सिंह उर्फ कल्लू सिंह हरदोई से उनके घर हड़ियागाड़ा आया था।
विज्ञापन

प्रभाकर के मुताबिक विकास की चाची शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार की रात वह खाना पहुंचाने के लिए निजी अस्पताल जा रहा था। वह मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी के घर के सामने पहुंचा था तभी समाने से एक एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक सफारी गाड़ी समेत फरार हो गया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि गाड़ी का पता लगाने के लिए आस-पास की दुकानों पर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed