फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies after SUV overturns

Gonda News: एसयूवी पलटने से युवक की मौत

Sun, 26 Apr 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 26 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after SUV overturns
बेलसर (गोंडा)। बरातियों को शादी समारोह में पहुंचाकर परिवार की महिलाओं को लेने जा रहे एक युवक की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। शनिवार रात करीब 11 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र में दुरगोड़वा के पास हुए इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर पहुंची तो जिस शादी समारोह में खुशियों का माहौल था, वहां मातम पसर गया।
विज्ञापन


तरबगंज के डिडिसिया कला निवासी बृजेश (25) शनिवार रात अपने गांव के ही रमेश मौर्य की शादी में एसयूवी से कटरा करनैलगंज गए थे। वहां बरातियों को छोड़कर वह घर की महिलाओं को लेने जा रहे थे। तभी देहात कोतवाली क्षेत्र में दुरगोड़वा के पास हादसा हो गया। जैसे ही हादसे की खबर गांव और शादी समारोह तक पहुंची, खुशियों का माहौल गम में बदल गया। पांच भाइयों में सबसे छोटे बृजेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से मना करके बिना पोस्टमार्टम कराए ही बृजेश का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। रविवार को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर बड़े भाई दिनेश ने बृजेश को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed