{"_id":"6a2c47a24b1c879928079ca9","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-gonda-news-c-100-1-slko1026-160242-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत
Fri, 12 Jun 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
झंझरी/रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम आर्यनगर मार्ग पर सिसई माफी गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जयरामपुरवा कोचवा गांव निवासी धनीराम (20) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को वह काम के सिलसिले में बाइक से मंगलनगर बाजार खरगूपुर गए थे। परिजनों ने बताया कि धनीराम शाम को घर लौट रहे थे। तभी रोडवेज की दो बसें बहराइच की ओर जा रही थीं। एक बस ने दूसरी को ओवरटेक करते समय धनीराम की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में धनीराम का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से धनीराम को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा करने वाली बस का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा
बेलसर। हादसे में घायल किसान बिफई (53) निवासी जमालुद्दीनपुर सिंहपुर की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार भोर मौत हो गई। मृतक के भांजे गभौरा निवासी सोनू मौर्य ने बताया कि उनके मामा बिफई मौर्य बृहस्पतिवार दोपहर रगड़गंज बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। चांदपुर नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी बेलसर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)