{"_id":"6ab2c78ed9bb453c4906f74b","slug":"youth-and-teenager-die-in-accident-companion-critically-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-166604-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में युवक व किशोर की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में युवक व किशोर की मौत, साथी गंभीर
Tue, 22 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रिंकू व अभय की फाइल फोटो और पारासराय पांडेय पुरवा में रोते-बिलखते रिंकू के परिजन। - संवाद
इटियाथोक। नयेगांव के पास स्कूल बस से बाइक में टक्कर लगने से युवक व किशोर की मौत हो गई। बाइक पर सवार इन दोनों का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया।
पारासराय पांडेय पुरवा निवासी रिंकू गुप्ता (18) गांव के ही अपने साथी सूरज गुप्ता (21) और अभय शर्मा (14) निवासी पंडरी महंथ, देहात कोतवाली के साथ मंगलवार को बाइक से शहर की तरफ जा रहा था। नयेगांव के पास सामने से आ रही स्कूल बस से बाइक में जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में रिंकू, सूरज व अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर रिंकू के परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को निजी वाहनों से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। अभय शर्मा और सूरज गुप्ता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शाम को अभय की भी मौत हो गई।
मृतक रिंकू के पिता शिवकुमार ने बताया कि बेटा व उसके साथी हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से रिंकू व अभय की जान चली गई। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या ने बताया कि स्कूल बस और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में रिंकू व अभय की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा। मृतक रिंकू के परिवार में पिता शिवकुमार, मां रानी, भाई मोनू और बहनें अंजू व मुन्ना हैं। रिंकू की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि रिंकू रूदापुर स्थित हनुमान मंदिर के पास प्रसाद की दुकान लगाता था। मंगलवार को दुकान से लौटने के बाद वह साथियों के साथ किसी काम से बाइक से निकला था।
मृतक अभय के परिवार में पिता बबलू शर्मा, मां गुड़िया व बहन आराध्या हैं। पिता ने बताया कि बेटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक में कक्षा नौ का छात्र था। दोस्त और पड़ोसी सल्लू ने बताया कि अभय बुधवार सुबह अपने मामा गनेश शर्मा के साथ मुंबई जाने वाला था। सारी तैयारी कर ली थी। वह दोस्तों से मिलने गया था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।