{"_id":"66a2aa0b6fb48ff90904a534","slug":"young-man-who-climbed-high-tension-pole-burns-to-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-120855-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हाईटेंशन पोल पर चढ़े युवक की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हाईटेंशन पोल पर चढ़े युवक की झुलसकर मौत
Fri, 26 Jul 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के बहादुरपुर टड़िया गांव में फाल्ट ठीक करने बिजली के पोल पर चढ़े एक युवक की अचानक आपूर्ति चालू होने पर करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे युवक का शव नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाइनमैन बिंदु ने बताया कि उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के परासपट्टी पुरवार कंचनतारा गांव निवासी महेश (25) बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बहादुरपुर टड़िया गांव के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के पोल पर लाइन फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था। लाइनमैन बिंदु के मुताबिक महेश ने उनसे शटडाउन मांगा था लेकिन शटडाउन मिलने से पहले ही वह पोल पर चढ़ गया। हालांकि, जब वह पोल पर चढ़ा तो उस समय रोस्टिंग थी। मगर फाल्ट ठीक करते समय अचानक सप्लाई चालू होने से करंट की चपेट में आने से महेश की झुलसकर मौत हो गई। वह पोल पर लटका रह गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेई से बात कर शटडाउन कराने के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को रस्सी के सहारे नीचे उतारा।
तरबगंज स्थित ढोढ़ेपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अमोद सिंह ने बताया कि सुबह 08:50 पर मेन सप्लाई बंद थी। तभी युवक पोल पर चढ़ा और लाइन सही करते समय अचानक सप्लाई आने से उसकी मौत हो गई। वह किसकी अनुमति से पोल पर चढ़ा, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महेश के पिता शिवकुमार ने लाइनमैन बिंदू व परासपट्टी पुरवार निवासी रामकेवल के खिलाफ उमरी बेगमगंज थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि रामकेवल ने अपने घर की लाइन ठीक कराने के लिए उनके बेटे को जबरन पोल पर चढ़ा दिया व लाइनमैन से बेटे ने शटडाउन के लिए बात भी की थी। इसके बावजूद सप्लाई चालू कर दी गई। जिससे महेश की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक उमरी बेगमगंज नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।