फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man waving pistol on Facebook arrested

Gonda News: फेसबुक पर पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Young man waving pistol on Facebook arrested
गोंडा। सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराना एक युवक को महंगा पड़ गया। परसपुर पुलिस ने युवक को आयुध अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सरोज ने बताया कि सोशल मीडिया पर राजा शेख नामक एक युवक आए दिन हथियार का प्रदर्शन करता था। पुलिस ने पूछताछ की तो राजा ने बताया कि समाज में हनक बनाने के उद्देश्य से उसने नकली पिस्टल के साथ फोटो फेसबुक पर डाली थी। बाद में पुलिस के डर से पिस्टल फेंक दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्राम बसंतपुर घोपतपुर निवासी राजा शेख को आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed