{"_id":"6a0ca50c2e03a14641030ca3","slug":"young-man-used-to-live-secretly-in-girlfriends-house-neighbors-caught-him-gonda-news-c-100-1-gon1041-158679-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रेमिका के घर में छिपकर रहता था युवक, पड़ोसियों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रेमिका के घर में छिपकर रहता था युवक, पड़ोसियों ने पकड़ा
Tue, 19 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 19 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना। एक मोहल्ले में विवाहिता ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में आए प्रेमी को कई दिन तक घर में छिपाकर रखा। भनक लगने पर मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार सुबह दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विवाहिता की बस्ती जिले के एक युवक से सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी। उसका पति बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती था। उसके ससुर बेटे की देखरेख के लिए अस्पताल में ही रहते थे। इसी दौरान महिला के बुलावे पर युवक उसके घर आ गया। वह कई दिनों तक घर में छिपकर रहता था। इसी बीच कुछ लोगों ने देख लिया तो पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। युवक के पिता ने बेटे को मानसिक अस्वस्थ बताते हुए बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया। हालांकि, लोगों के अनुसार उसका व्यवहार सामान्य था।
महिला के ससुराल वालों ने बताया कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसके मायके पक्ष ने भी घटना पर शर्मिंदगी और नाराजगी जताई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि युवक महिला की सहमति से उसके घर आया था। फिलहाल महिला को मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।