{"_id":"66ad4b0b162b0ee7070f4aa4","slug":"young-man-murdered-in-dispute-over-cable-connection-gonda-news-c-100-1-slko1026-121392-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: केबिल जोड़ने के विवाद में युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: केबिल जोड़ने के विवाद में युवक की हत्या
Sat, 03 Aug 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
बृजपाल विश्वकर्मा की फाइल फोटो
गोंडा। घर के सामने से बिजली की लाइन खींचने से मना करने पर विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे ने थाना तरबगंज में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के चिवरहा हरष पुरवा निवासी पाटनदीन विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के ही विनय कुमार उनके घर के सामने से बिजली का केबिल अपने घर तक ले गया है। बृहस्पतिवार सुबह केबिल टूट गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। विनय दोपहर में केबिल ठीक करा रहा था। पाटनदीन ने घर के सामने से लाइन खींचने से मना किया तो वह अभद्रता करने लगा। इसी बीच विनय के पिता बृजलाल विश्वकर्मा (44) घर से निकल आए। आरोपी विनय उनसे भी भिड़ गया।
गांव के लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। इसी रंजिश को लेकर रात नौ बजे जब बृजलाल घर लौट रहे थे तभी सरयू तटबंध के पास घात लगाए बैठे विनय ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही पाटनदीन की मां वहां पहुंची तो विनय भाग गया। बृजलाल को मरणासन्न हालत में सीएचसी तरबगंज ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि बृजलाल के बेटे पाटनदीन की तहरीर पर आरोपी विनय कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।