{"_id":"6531720069024858d6054b4c","slug":"young-man-gets-burnt-due-to-electric-shock-while-connecting-connection-commotion-gonda-news-c-100-1-slko1028-6255-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कनेक्शन जोड़ते समय करंट लगने से युवक झुलसा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कनेक्शन जोड़ते समय करंट लगने से युवक झुलसा, हंगामा
Thu, 19 Oct 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के इटियाथोक विद्युत उपकेंद्र में लेटा राजेश गुप्ता।
इटियाथोक (गोंडा)। करंट लगने से बुधवार की रात एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसको उपकेंद्र पर लिटाकर नागरिकों ने एक घंटे तक नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल काॅलेज भेजा।
मंगलवार को स्टेशन रोड के राजेश गुप्ता उर्फ विक्की के घर की बिजली बकाया होने पर विद्युत विभाग ने काट दी थी। बुधवार को विक्की ने तीन हजार रुपये की बकाया रकम जमा कर कनेक्शन जोड़ने के लिए अनुरोध किया, लेकिन रात नौ बजे तक संविदा कर्मियों ने कनेक्शन नहीं जोड़ा। पिता घिराऊ लाल ने बताया कि देर रात आपूर्ति नहीं मिली तो विक्की परेशान होकर घर से चला गया और खुद ही कनेक्शन जोड़ने लगा। जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
इससे नाराज होकर लोग विक्की को लेकर उपकेंद्र पहुंचे। यहां भीतर ही लिटाकर अवर अभियंता को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। आरोप है कि बड़े बकाएदारों की बिजली नहीं काटी जा रही है। सिर्फ छोटे दुकानदारों को परेशान कर धन उगाही की जा रही है। बकाया पैसा जमा करने पर भी कनेक्शन जोड़ने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। करीब घंटे भर चले हंगामे के दौरान पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, हंगामे को बढ़ता देख संविदा कर्मियों ने रात में ही घायल युवक के घर की आपूर्ति बहाल करा दी। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्त ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। बकाएदारी में कनेक्शन काट दिया गया था। जिसे पैसा जमा करने के बाद चालू कर दिया गया है।