फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man falls 25 feet along with bike into Saryu canal, dies

Gonda News: बाइक समेत 25 फिट नीचे सरयू नहर में गिरा युवक, मौत

Thu, 16 Nov 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Young man falls 25 feet along with bike into Saryu canal, dies
गोंडा में अनुराग तिवारी। फाइल फोटो
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के भरसड़ा गांव के पास बड़े भाई को छोड़कर वापस लाैट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक समेत पुलिया से सूखी सरयू नहर में 25 फिट नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने सरयू नहर से उसका शव निकलवाकर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की रेलिंग टूटी हुई, जिस वजह से वह अनियंत्रित बाइक समेत नीचे गिर गया।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के भटनैया गांव निवासी जानकी शरण तिवारी का बेटा अनुराग तिवारी (20) बृहस्पतिवार की सुबह अपने बड़े भाई मिथुन तिवारी को बाइक से लखनऊ रोड स्थित परसागोड़री गांव के लखनऊ जाने के लिए बस पकड़वाने गया था। वहां भाई को छोड़कर वापस लौटते समय भरसड़ा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक समेत सूृखी सरयू नहर में 25 फिट नीचे गिर गया।
विज्ञापन

पिता जानकी शरण ने बताया कि जब उनका बेटा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने बताया कि सरयू नहर में बाइक समेत उनके बेटे को पड़ा देखा। परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरयू नहर की पुलिया की रेलिंग टूटी थी, जिससे बाइक नहर में चली गई। कई बार ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। मगर रेलिंग नहीं बनवाई गई। कई ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही से युवक की जान गई है। अनुराग की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां गायत्री देवी बेटे को खोने के गम में बिलख रही है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी बालपुर आलोक कुमार राव घटना की सूचना नहीं। मामले को लेकर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed