फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young generation will know the bravery of freedom fighters

Gonda News: युवा पीढ़ी जानेगी स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा

Sat, 10 Aug 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Young generation will know the bravery of freedom fighters
गोंडा। शहर के गांधी पार्क टाउन हाॅल में शुक्रवार को आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु ने कहा कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियाें की शौर्य गाथा से परिचित कराने का अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने शहीदों को नमन किया और वंदेमातरम की जयघोष से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि नौ अगस्त से 10 मई तक स्कूल-कॉलेजों में क्रांतिकारियों की याद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। काकोरी ट्रेन एक्शन में लाहिड़ी को तय तारीख से दो दिन पहले 17 दिसंबर को ही फांसी दे दी गई थी। इस घटना से साफ है कि राजेंद्रनाथ लाहिड़ी की वीरता से ब्रिटिश हुकूमत में खौफ था।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने टाउन हॉल परिसर में स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए जा रहे राष्ट्रध्वज से संबंधित स्टाॅल को देखा और समूह की अध्यक्ष की सराहना की। कहा कि आप सभी की मेहनत से लोगों को कम दाम पर तिरंगा मिल रहा है। इससे हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोग तिरंगा खरीदकर अपने घर पर लगा सकते हैं। संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु ने जिला कारागार में भी अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने फांसी घर और उनकी याद में बनाया गया उद्यान भी देखा। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील, डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद, डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल ने भी अमर शहीद लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
एसपी ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यकारी निदेशक प्रो. गोविंद पांडेय ने अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के समाधि स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप्र जल निगम (नगरीय) के स्थानिक अभियंता गणेश कुमार गुप्ता भी साथ रहे।

सरयू घाट पर पौधरोपण महोत्सव स्मृति वाटिका की स्थापना
गोंडा। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह से सरयू घाट पर पौधरोपण महोत्सव स्मृति वाटिका की स्थापना हुई। जिसकी अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम अचल आचार्य और संचालन प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ल ने किया। इस मौके पर विधायक अजय सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम अचल आचार्य, शहीद की पत्नी सुशीला देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल आदि ने विभिन्न प्रजाति के सौ से अधिक पौधे लगाए। कार्यक्रम में शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह, प्रधान पसका पिंकू सिंह, देवीपाटन मंडल के वन संरक्षक मनोज कुमार सोनकर, सुदर्शन, बद्री चौहान, इमरान खान, अशोक पांडेय के साथ कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर राजाराम सहित एनसीसी कैडेट्स व ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्मृति वाटिका में पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत गौरिया से खेमपुर मार्ग पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल व प्रधान संघ जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed