{"_id":"65f3507f5271aec7960c7114","slug":"yogi-is-averse-to-brij-bhushan-praises-prateek-gonda-news-c-100-1-gon1002-114375-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: योगी का बृजभूषण से गुरेज, प्रतीक की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: योगी का बृजभूषण से गुरेज, प्रतीक की तारीफ
विज्ञापन
गोंडा। परियोजनाओं की सौगात और सियासी समर का आगाज करने बृहस्पतिवार को गोंडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज जुदा और सधा दिखा।
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह से उन्होंने दूरी बनाते हुए ''''जीराे टॉलरेंस'''' का राजनीतिक संदेश दिया। इससे इतर बृजभूषण के सियासी वारिस उनके पुत्र सदर विधायक प्रतीक भूषण की तारीफ की।
कहा-2017 के पहले गोंडा की स्थिति क्या थी। 2015-16 का सर्वे आया था तो गोंडा सबसे गंदा शहर था, तब मैंने प्रतीक भूषण से कहा था कि जनता ने आशीर्वाद दिया है, विधायक बने हैं तो गोंडा को स्वच्छ शहर के रूप में स्थापित करो।
उन्होंने प्रयास किया, आज गोंडा स्वच्छ हो गया। सीएम के इस संदेश के भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं, समर्थकों ने मंच और पोस्टर से बृजभूषण का नाम गायब होने को साजिश तक बता डाला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर बाद अयोध्या से हवाई उड़ान भरने के बाद गोंडा पहुंचे सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से उतरकर सीधे मंच का रुख किया। हेलीपैड पर अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
मंच पर पहुंचने के बाद योगी ने अपने सधे अंदाज में ''''टू-द-प्वाॅइंट'''' बात रखी। बोले कि यहां के जनप्रतिनिधि विकास के लिए बात करने आते हैं। यह लोग मुझे घर का व्यक्ति मानते हैं और गोंडा के विकास के लिए झगड़ा करते हैं। गोंडा और देवीपाटन कमिश्नरी में विकास कार्यों में पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी।
फोरलेन से जुड़ेगी रामनगरी, 8000 करोड़ से चमकेगा परिक्रमा मार्ग
सीएम ने कहा कि गोंडा को अयोध्या का पड़ोसी होने का बड़ा लाभ मिलेगा। अयोध्या से गोंडा बहराइच व बलरामपुर व श्रावस्ती को फोरलेन सड़क से जोड़ा जाएगा। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के विकास कार्य में 8000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका बड़ा हिस्सा गोंडा से होते हुए गुजरता है। सीएम ने कहा कि गोंडा को जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य के लिए जितने भी बजट की जरूरत होगी, डबल इंजन की सरकार उन्हें देगी। विकास कार्य में पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। यहां के विधायक मुझसे घर के परिवार की तरह झगड़ा कर बजट मांग सकते हैं। सीएम ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए वोट करने की अपील की।
विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित गोंडा जरूरी
सीएम ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए विकसित उत्तर प्रदेश आवश्यक है। विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित गोंडा जरूरी है। विकसित भारत के लिए गोंडा में 1700 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लाई गई है। वनटांगिया समुदाय को आजादी के बाद पहली बार न्याय मिला है। 40 साल से लंबित सरयू नगर परियोजना को पूरा करने का काम हुआ है। श्रावस्ती जैसे छोटे जिले को हवाई अड्डा की सौगात दी गई है। अयोध्या से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन चुका है। डबल इंजन की सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है। सीएम ने कहा कि अभी गोंडा आने के पहले हमने 100 युवाओं को डिप्टी एसपी व डिप्टी कलेक्टर का नियुक्ति पत्र सौंपा है। सरकार युवाओं को संवेदनशील तरीके से नौकरी दे रही है। गरीबों को छत मिल रहा। महिलाएं सशक्त हो रही। देश का सबसे गंदा शहर आज चमक रहा है।
मंच पर ये रहे मौजूद
मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक प्रेमनरायन पांडेय, प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, विनय द्विवेदी, बावन सिंह, अजय सिंह, एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, सूर्यनारायण तिवारी, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी एपी सिंह, डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ एम. अरुन्मोली, एसपी विनीत जायसवाल, मंच संचालक आत्मप्रकाश मिश्र व आशीष त्रिपाठी नजर आए, लेकिन एक नाम और चेहरे को अधिकांश आंखें खोज रही थीं, वह थे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह।