{"_id":"623e0a63f055bc2c23278c96","slug":"yogi-aditya-nath-function-gonda-news-lko623132821","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के शपथ ग्रहण को लेकर रही गीत-संगीत की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के शपथ ग्रहण को लेकर रही गीत-संगीत की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अवसर पर शुक्रवार को संस्कृति विभाग के सौजन्य से टाउन हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण के साथ हुआ।
अंतरराष्ट्रीय अवधी कलाकार शिवपूजन शुक्ल तथा पूजा पांडेय डांस ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए वृहद् तैयारी की गई थी। लोक गायक शिवपूजन शुक्ल ने अवधी में कई गीत प्रस्तुत किए। होली के मौसम को देखते हुए दर्शकों की मांग पर उन्होंने फाग और चौताल भी सुनाया, जिसे खूब सराहा गया। बाद में पूजा पांडेय डांस ग्रुप के कलाकारों प्रेक्षा श्रीवास्तव, ज्योति शुक्ला और अपर्णा विजय ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. प्रतीति पाण्डेय, डॉ. उमा सिंह व ज्योतिमा शु्क्ला ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर भाजपा अवध क्षेत्र सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजक उर्मिला पांडेय ने आभार व्यक्त किया।
दर्शन-पूजन कर रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता
सांसद, विधायकों के अलावा जिले से लगभग दो हजार भाजपा कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हुए। इसके पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-पाठ किया और लखनऊ के लिए रवाना हुए। एलईडी वैन से चौक-चौराहों पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने से दिखी निराशा
योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल में जिले से एक भी मंत्री न बनाए जाने से लोगों में निराशा भी दिखी। यही कारण था कि पिछले कई दिनों से चल रही जश्न की तैयारी भी फीकी रही। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों को इस बात की उम्मीद थी कि यहां की सभी सात सीटों पर भाजपा का कब्जा है तो कम से कम दो मंत्री तो बनने की चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे भी लोगों में निराशा दिखी।