फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Yoga classes held at 20 places, group yoga practice tomorrow

Gonda News: 20 स्थानों पर चली योग की पाठशाला, कल सामूहिक योगाभ्यास

Thu, 19 Jun 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Yoga classes held at 20 places, group yoga practice tomorrow
गोंडा। विश्व को योग का मंत्र देने वाले महर्षि पतंजलि की भूमि पर 11वां अंतराष्ट्रीय दिवस को भव्य रूप देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। आयुष विभाग की ओर से जिले के 20 स्थानों पर योग की पाठशाला चलाई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिले में करीब सवा लाख लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

जिले के मास्टर ट्रेनर आदर्श मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. जयगोविंद सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। करनैलगंज डाक बंगले में नगर पालिका अध्यक्ष रामजी लाल मोदनवाल, करनैलगंज सीएचसी अधीक्षक अनुज कुमार, अधिशाषी अधिकारी सुरभि पांडेय, खंड विकास अधिकारी जेएन राव आदि ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

वेंकटाचार्य क्लब, चेतना पार्क, गांधी पार्क व सभी 16 विकासखंड कार्यालय पर सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि शहर से गांव तक सभी लोगों से अपील की गई है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास करें। जिले के 20 स्थानों पर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त नागरिक गांवों में जाकर लोगों को योग कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed