फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Xen, including three officers questioned

एक्सईएन समेत तीन अफसरों से जवाब तलब

Tue, 19 Apr 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Xen, including three officers questioned
जांच करतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला
तुलसीपुर तहसील के तीन गांवों का मंगलवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। गांवों के औचक निरीक्षण के दौरान नदारद रहने पर जलनिगम एक्सईएन, जेई व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से जवाब तलब किया गया है। सीएमओ व डीपीओ को विभागीय कर्मियों के कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने एसपी सुधीर कुमार सिंह व जिले के अन्य सभी आला अफसरों के साथ सोमवार को तुलसीपुर तहसील के तीन गांवों का औचक निरीक्षण किया। अफसरों ने जनेश्वर मिश्र योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत शीतलापुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें राशन कार्ड, विधवा, निशक्त, समाजवादी व वृद्धा पेंशन सहित सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


आवास, प्रसाधन कक्ष व तालाब का निरीक्षण किया गया। गांव में लगे इंडिया मार्का-टू हैंडपंप खराब होने और मौके से नदारद रहने पर डीएम ने एक्सईएन जलनिगम व जेई को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बीएसए अरुण कुमार को स्कूलों के शैक्षिक स्तर में सुधार व रसोइयों का बकाया मानदेय तत्काल भुगतान कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नदारद रहने पर डीएम ने उनसे तीन दिन में जवाब तलब किया है। 

सीएमओ डॉ. आशुतोष गुप्ता को एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी करने और ग्राम पंचायत पिपरहवा शंकरपुर में चौपाल के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर डीपीओ वीरेंद्र कुमार तिवारी को पोषाहार वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं की निगरानी करने का निर्देश डीएम ने दिया।


अफसरों ने ग्राम पंचायत तुलसीपुर देहात में चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर जाकर मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में 14वें वित्त आयोग से नालियों का निर्माण कराने, चकमार्ग पटाई, तालाब व अन्य कार्यों के लिए डीसी मनरेगा शेषमणि सिंह, बीडीओ उपेंद्र पाल सिंह व एपीओ संतोष कुमार को कार्य योजना के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन मोतीलाल, एसडीएम तुलसीपुर केएन गुप्ता, डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed