फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Xen and SDO created the mortgage

एक्सईएन व एसडीओ को बनाया बंधक

Mon, 29 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Xen and SDO created the mortgage
धरना देते नगर पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में बदहाल बिजली व्यवस्था व अघोषित विद्युत कटौती को लेकर  तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों व व्यापारियों के साथ सोमवार से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। देर शाम अनशन स्थल पर वार्ता के लिए पहुंचे एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन व एसडीओ को वार्ता विफल होने पर अनशनकारियों ने बंधक बना लिया है। अनशनकारी तत्काल समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक अफसर मामले को हल कराने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


सोमवार को नगर पंचायत तुलसीपुर अध्यक्ष फिरोज पप्पू ने सैकड़ों नगरवासियों के साथ बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ नगर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। अध्यक्ष अपने समर्थक सभासदों व नगरवासियों के साथ तुलसीपुर तहसील परिसर पहुंचे और भूख हड़ताल शुरू कर दी। कहा कि तुलसीपुर नगर को निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं दी जा रही है। अघोषित कटौती के कारण लोगों के रात की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी आर्य, सरदार मंजीत सिंह, मुशीर पप्पू, मलखान सिंह, डॉक्टर्स एसोसिएशन तथा वकीलों ने भी अध्यक्ष को भरपूर समर्थन दिया। लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम एसके त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद मौके पर पहुंचे एक्सईएन पावर कारपोरेशन मोतीलाल तथा एसडीएम ने अध्यक्ष तथा अन्य आंदोलकारियों से वार्ता कर मामले को खत्म करने की कोशिश तो की लेकिन आंदोलनकारी लिखित आश्वासन दिए जाने की मांग पर अड़े थे। वार्ता विफल होने पर अनशनकारियों ने एक्सईएन तथा विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर के एसडीओ राम अचल को अनशनस्थल पर ही बंधक बना लिया।

क्सईएन पावर कारपोरेशन ने वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। भीषण गर्मी के चलते भूख हड़ताल पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष की हालत बिगड़ने लगी थी। तुलसीपुर एसडीएम एसके त्रिपाठी अनशनकारियों की मान-मनौव्वल में जुटे हुए थे।


समाचार लिखे जाने तक अनशनकारियों तथा प्रशासन के बीच कोई समझौता नहीं हो सका था। मौके पर सभासद रमजान राईनी, केजी यादव, पाटेश्वरी प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, शकील अहमद, लईक अहमद, निजामुद्दीन व अब्दुल कुद्दुस तथा व्यापारी नेता रूपचंद्र गुप्ता, श्याम अग्रहरि, प्रदीप, अधिवक्ता संगम लाल मिश्र, अकील अहमद, विनोद सिंह कलहंस, डॉ. शरीफ, डॉ. अफरोज तालिब व बाबुल चक्रवर्ती समेत सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed