{"_id":"671934464f01d8a8bf06bee2","slug":"wrong-information-given-to-make-board-exam-center-gonda-news-c-100-1-gon1003-126035-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बोर्ड परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए दे दी गलत जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बोर्ड परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए दे दी गलत जानकारी
Wed, 23 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस की भौतिक जांच में छह स्कूलों में मिली गड़बड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए निजी विद्यालय के संचालकों ने खेल शुरू कर दिया है। आरोप है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइट पर गलत सूचनाएं दे दी गईं। बुधवार को डीआईओएस ने छह से अधिक कॉलेजों में गड़बड़ी पकड़ी है। माना जा रहा है कि गलत सूचना देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि बुधवार को महादेवा इंटर कॉलेज नरायणपुर, श्री बजरंग इंटर कॉलेज चौबेपुर, जगपती देवी इंटर कॉलेज हिलालपुर, राज नरायण इंटर कॉलेज आजाद नगर और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज पूरे दयाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि विद्यालयों की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइट पर संसाधनों की गलत सूचनाएं दी गईं।
कई विद्यालयों में कमरे की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौके पर टिनशेड मिला है। इसी तरह अन्य खामियां मिली है। इन विद्यालयों के संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। डीआईओएस ने कहा कि गलत जानकारी के चलते ही बोर्ड परीक्षा प्रभावित होती है। ऐसे में तहसील के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों व विभागीय स्तर से भौतिक निरीक्षण कर मानकों वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में प्रस्तावित हैं 130 परीक्षा केंद्र
डीआईओएस ने बताया कि जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 130 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें हाईस्कूल के 49110 और इंटरमीडिएट के 44376 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 15 फरवरी के बाद परीक्षा प्रस्तावित है। सरकार की मंशा के अनुरूप निकल विहीन व सुचारू रूप से परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।