फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Writer Dr. Neerja Madhav reached Tulsi birthplace

Gonda News: तुलसी जन्मभूमि पर पहुंचीं लेखिका डॉ. नीरजा माधव

Wed, 18 Feb 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Writer Dr. Neerja Madhav reached Tulsi birthplace
पसका। वरिष्ठ साहित्यकार व लेखिका डॉ. नीरजा माधव बुधवार को राजापुर स्थित तुलसी जन्मभूमि पहुंचीं। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास से जुड़े स्थलों तुलसी वाटिका, तुलसी कूप, तुलसी मानस सरोवर, आत्माराम टपरा और हुलसी तलैया का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्थल से संबंधित चलचित्र और छायाचित्र लिए। स्थानीय लोगों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। डॉ. माधव ने कहा कि उन्होंने तुलसीदास पर काफी लेखन किया है, लेकिन जन्मभूमि को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में यहां आकर अध्ययन किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय भाषा, सरयू-घाघरा संगम और गुरु नरहरिदास आश्रम जैसे प्रमाण गोंडा को वास्तविक जन्मस्थान दर्शाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने रामचरितमानस के बालकांड की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए सरकार से इसे जन्मस्थली के रूप में विकसित करने की मांग की। इस दौरान तुलसी जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य, प्रयागदत्त मिश्र, शिखर मिश्र, काली प्रसाद सिंह, शिवकुमार चौधरी, अभिषेक कुमार, रमेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed